दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

Published at :18 May 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर आठ निवासी 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला थाना में दर्ज हुआ है. जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर आठ के निवासी महिला के साथ गत 13 मई 2016 शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्थानीय 19 वर्षीय […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर आठ निवासी 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला थाना में दर्ज हुआ है. जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर आठ के निवासी महिला के साथ गत 13 मई 2016 शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्थानीय 19 वर्षीय युवक दिनकर कुमार द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया.

घटना कि लिखित जानकारी पीड़िता व उसके पति के द्वारा थाने में दिनकर कुमार पिता आदो यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. थाना को दिये आवेदन में पीड़िता ने बतायी कि शुक्रवार कि सुबह वह शौच के लिए अकेल घर से बाहर गयी थी.

इस क्रम में पूर्व से घात लगाये आरोपी दिनकर कुमार पीड़िता को अकेली देख कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों का मामला दर्ज कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन