एनसीसी कैडेटों ने किया छठ घाट की सफाई

Published at :15 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने किया छठ घाट की सफाई

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पार्वती विज्ञान कॉलेज की एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राओं ने सुबेदार देव करण सिंह के नेतृत्व में छठ घाटों की साफ-सफाई की. छठ पूजा के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने बेलहा घाट तक जाने वाली सड़क की सफाई की. इस अवसर पर एनसीसी के छात्रों के साथ साथ छात्राओं […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पार्वती विज्ञान कॉलेज की एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राओं ने सुबेदार देव करण सिंह के नेतृत्व में छठ घाटों की साफ-सफाई की. छठ पूजा के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने बेलहा घाट तक जाने वाली सड़क की सफाई की. इस अवसर पर एनसीसी के छात्रों के साथ साथ छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

मौके पर पीएस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डा अजय कुमार ने बताया कि कॉलेज के एनसीसी कैडेट हर वर्ष बेलहा घाट की साफ सफाई कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते है. इस दौरान छात्र-छात्राएं शहर में स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हे. इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अभय कुमार के अलावा लूसी, स्वेता, रोशन, सौरभ, राजेश, चित रंजन, रणधीर, जय कुमार, संतोष सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी. सफाई अभियान का नेतृत्व छात्र कार्तिक कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन