नकदी समेत छह घर जले
Updated at : 29 Oct 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : थाना क्षेत्र के बीरगांव-चतरा पंचायत के वार्ड छह के बेलदारी टोला में बीती रात आग लगने से जयकुमार महतो, पुलकित महतो, जीतन महतो, मिथुन महतो, असमित महतो, पतथल महतो का घर जल गया. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग साढे छह बजे घर के सभी लोग दीपावली मनाने की तैयारी में लगे […]
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा : थाना क्षेत्र के बीरगांव-चतरा पंचायत के वार्ड छह के बेलदारी टोला में बीती रात आग लगने से जयकुमार महतो, पुलकित महतो, जीतन महतो, मिथुन महतो, असमित महतो, पतथल महतो का घर जल गया.
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग साढे छह बजे घर के सभी लोग दीपावली मनाने की तैयारी में लगे हुये थे. अचानक घर से आग की लौटें निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो आनन-फानन में काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. जब तक लोग आग बुझाने प्रयास करते तब 6 घर समेत घर में रखा सारा सामान जल गया.
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि घर में रखा, राशन कार्ड, बैंक का पासबुक, जमीन का कागजात, अनाज, कपड़ा,चौकी, कुर्सी, मकई का बोरा, मूँग सहित पौने दो लाख रुपये नकद सहित अन्य घरेलू सामान जल गया. मुखिया जगदीश प्रसाद यादव, डॉ मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.
ग्राहक सेवा केंद्र सहित तीन दुकानों में लगी आग
आलमनगर. थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी अंतर्गत गंगापुर कुसहा चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र सहित तीन दुकान व आवास में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली गयी. अग्निकांड से पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सतनारायण रजक, मुकेश कुमार मंडल प्रेमजीत कुमार, दिनेश ठाकुर ने बताया कि संध्या 7:30 बजे दुकान बंद करके जैसे ही घर पहुंचे कुसहा चौक के स्थित आसपास के लोगों के द्वारा यह सूचना दी गई कि दुकान में आग लग गयी है.
आनन-फानन में जैसे पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. देखते ही देखते दुकान में पड़े लैपटॉप , प्रिंटर , नकद लगभग 35000 रुपेय व दो लाख रुपये का किराना सामान जल गया. आग की सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद नेता इंजीनियर नवीन कुमार निषाद, प्रखंड प्रमुख नकुल देव पासवान, पंचायत समिति सदस्य चतुरानंद गुप्ता ,सुमन यादव ने स्थल पर पहुंचकर आग से पीड़ित दुकानदार व रहने वाले परिजनों को ढाढस बंघाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




