रक्षाबंधन को ले बढ़ी बाजार की रौनक, फैंसी राखियों की डिमांड

Updated at : 07 Aug 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
रक्षाबंधन को ले बढ़ी बाजार की रौनक, फैंसी राखियों की डिमांड

मधेपुरा : भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उससे आजीवन सुरक्षा का वचन दिलाने का त्योहार है रक्षा बंधन. समय के साथ ही त्योहार का भाव तो बना रहा, पर उसके मनाने के तरीकों में बदलाव आता चला गया. इस त्योहार का भाई व बहन को जहां इंतजार रहता है, वहीं अब बाजार […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उससे आजीवन सुरक्षा का वचन दिलाने का त्योहार है रक्षा बंधन. समय के साथ ही त्योहार का भाव तो बना रहा, पर उसके मनाने के तरीकों में बदलाव आता चला गया.

इस त्योहार का भाई व बहन को जहां इंतजार रहता है, वहीं अब बाजार भी इसको अपने कारोबार के लिहाज से भुनाने में पीछे नहीं है. रक्षा सूत्र की जगह अब महंगी राखियों ने जहां स्थान ले लिया है, वहीं गिफ्ट देने की बढ़ती जा रही परंपराओं को देखते हुए बाजार ने भी अपनी तैयारी की है.वहीं सोशल साइटों पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गयी है.
मांग के अनुसार सजा राखियों का बाजार : रक्षा बंधन करीब आते ही राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर राखी की दुकानें सजी हुई हैं, जहां ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदारों ने राखी मंगायी है. यहां 10 से लेकर तीन सौ रुपये तक की राखियां हैं. इसके अलावा चांदी व सोने की राखी भी बाजार में उपलब्ध है, जिसे दुकानदार ग्राहकों की मांग पर तैयार कर रहे हैं.
मिठाइयों की भी रहती है मांग : रक्षा बंधन के दिन मिठाइयों की भी मांग बढ़ जाती है. रक्षा बंधन में एक दिन शेष रह गये हैं, जिसे देखते हुए बाजार में मिठाइयों की दुकानें सज गयी हैं. पारंपरिक मिठाइयों की मांग के साथ ही बंगाली मिठाइयों की भी मांग हैं. अनुमान के मुताबिक शहर में दो लाख रुपये से अधिक की मिठाइयों के कारोबार की उम्मीद है.
सोशल साइट पर छाया बधाइयों का संदेश: रक्षा बंधन पर सोशल साइट अपने विभिन्न संदेशों से भरा हुआ है. फेस बुक व व्हाट्स एप पर बहन व भाई के प्यार का संदेश देता मैसेज लोगों को आकर्षित कर रहा है. मैसेज में जहां रक्षा बंधन के त्योहार का इतिहास नजर आ रहा है.
वहीं अपने हजारों किलोमीटर दूरी पर बैठे बहन व भाई एक दूसरे को सोशल मीडिया पर शुभकामना का संदेश देने में पीछे नहीं हैं, जिसमें धर्म ग्रंथों में उल्लिखित रक्षा बंधन के संदर्भ का जिक्र करते हुए संदेश दिये जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह संदेश का दौर त्योहार के करीब आने के साथ ही बढ़ता जा रहा है.
राखियों की कीमत
स्टोन राखी- 25 से 250 रुपये तक.
टेडी बीयर राखी-10 से 30 रुपये तक.
रेशम राखी- पांच से 30 रुपये तक.
लाइटिंग राखी- 50 से 150 रुपये तक.
रूबा राखी- 25 से 300 रुपये तक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन