राष्ट्रीय लोक अदालत को ले पांच बेंच गठित

Updated at : 08 Mar 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत को ले पांच बेंच गठित

मधेपुरा : शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनमोहन सोहनलाल के निर्देश पर मधेपुरा के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपांशु श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि पहले बेंच में एडीजे विनय प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता अविनाश […]

विज्ञापन

मधेपुरा : शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनमोहन सोहनलाल के निर्देश पर मधेपुरा के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपांशु श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि पहले बेंच में एडीजे विनय प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता अविनाश कुमार होंगे.

इसमें सभी न्यायालय की मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले, सर्टिफिकेट केस, बीएसएनएल से संबंधित मामले व परिवार न्यायालय से संबंधित मामले का निपटारा किया जायेगा. यह बैंक परिवार न्यायालय के कोर्ट रूम में काम करेगा.
दूसरे बेंच में मुख्य न्यायिक पदाधिकारी विद्या प्रसाद व अधिवक्ता उमेश पासवान होंगे. इस बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय के सिविल व सुलहनीय अपराध के मामले, लेबर से संबंधित मामले, विद्युत राजस्व से संबंधित मामले, दाखिल खारिज से संबंधित मामले निपटारा किये जायेंगे. यह बैंक जिला न्यायाधीश के रूप में कार्य करेगा.
तीसरे बेंच में सब जज प्रथम ब्रजेश कुमार व अधिवक्ता संजीव कुमार संजीव होंगे. इस बैच में सब जज प्रथम के न्यायालय के सभी सुलहनीय अपराधिक मामले व सभी रिक्त एसीजेएम कोर्ट के न्यायालय के मामले, सभी स्टेट बैंक के मामले निपटाए जायेंगे. यह बेंच गैराज के दक्षिण भाग में कार्य करेगा.
चौथे बेंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनूप सिंह व अधिवक्ता निर्मल कुमार शामिल होंगे. इस बेंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के सुलहनीय मामले, मंजूर आलम न्यायिक दंडाधिकारी के मामले, पंजाब नेशनल बैंक के मामले, बैंक ऑफ, इंडियन बैंक के मामले निपटाए जायेंगे. यह बेंच गैराज के मध्य में कार्य करेगा.
पांचवें बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रमोद कुमार व अधिवक्ता भारतेंदु हरिश्चंद्र होंगे. इस बेंच में प्रमोद कुमार के न्यायालय के सभी आपराधिक स्थानीय मामले, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के मामले, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक के मामले निपटाए जायेंगे. यह गैराज उत्तरी भाग में कार्य करेगा. प्राधिकार के सचिव ने लोगों से आग्रह किया कि भारी संख्या में लोक अदालत ने पहुंचकर इसका लाभ उठाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन