जिले में गेहूं खरीदारी का न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित

Updated at : 24 May 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीदारी का न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित

मधेपुरा : गेहूं खरीद के लिए जिले के सभी प्रखंड में गेहूं खरीद केंद्र खोलते हुए उनका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. गेहूं का समर्थन मूल्य न्यूनतम 1735 रुपया प्रति क्विंटल रखा गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि मधेपुरा, सिंहेश्वर, कुमारखंड, मुरलीगंज, घैलाढ़, पुरेनी, आलमनगर, शंकरपुर, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज, […]

विज्ञापन

मधेपुरा : गेहूं खरीद के लिए जिले के सभी प्रखंड में गेहूं खरीद केंद्र खोलते हुए उनका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. गेहूं का समर्थन मूल्य न्यूनतम 1735 रुपया प्रति क्विंटल रखा गया है.

जिला सहकारिता पदाधिकारी आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि मधेपुरा, सिंहेश्वर, कुमारखंड, मुरलीगंज, घैलाढ़, पुरेनी, आलमनगर, शंकरपुर, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज, चौसा व गम्हरिया में पैक्स/ व्यापार मंडल चयनित करते हुए प्रति प्रखंड न्यूनतम लक्ष्य 2970 क्विंटल रखा गया है. इस बाबत प्रति प्रखंड 51 लाख 52 हजार 950 की राशि को कैश क्रेडिट उपलब्ध कराने के लिए बिहार राज्य सहकारिता बैंक लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर चयनित समितियों की सूची व लक्ष्य व जिला टास्क फोर्स की कार्रवाई के प्रति के साथ उपलब्ध करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन