घुट-घुट कर रोज मरने से बेहतर है, सब साथ मर जायें

मधेपुरा : अपराधियों से तबाह एक परिवार ने एसपी को पत्र भेज कर आतंक से मुक्ति दिलाने या फिर आत्मदाह की इजाजत मांगी है. अपराधियों के आपराधिक कृत्यों की लंबी फेहरिस्त संलग्न करते हुए गांव के ही एथलेटिक्स कोच शंभु कुमार ने लिखा है कि विगत कई वर्षों से भूमि हड़पने की नीयत से कभी […]
मधेपुरा : अपराधियों से तबाह एक परिवार ने एसपी को पत्र भेज कर आतंक से मुक्ति दिलाने या फिर आत्मदाह की इजाजत मांगी है. अपराधियों के आपराधिक कृत्यों की लंबी फेहरिस्त संलग्न करते हुए गांव के ही एथलेटिक्स कोच शंभु कुमार ने लिखा है कि विगत कई वर्षों से भूमि हड़पने की नीयत से कभी रास्ते पर तो कभी घर में जान मारने के लिए हमला किया गया. विगत दिनों 27 दिसंबर को शंभु पर भीषण हमला हुआ. उसके सिर में तीर मारा गया. अभी शंभू पटना में इलाजरत हैं,
तो उसके परिवार के बाकी लोग घर पर आतंक के साये में जी रहे हैं. पूरे परिवार को घुट-घुट कर रोज जीते-मरते देख आखिरकार शंभु ने एसपी समेत तमाम अधिकारियों व मुख्यमंत्री समेत तमाम जनप्रतिनिधियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र लिख कर आत्मदाह की अनुमति मांगी है. पत्र में लिखा गया है कि रोज-रोज मरने से बेहतर है कि एक बार में मौत मिले. शंभू के परिवार में लगभग 35 लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




