मधेपुरा में बगल के एक खेत से बच्चों ने तोड़कर लाए साग, खाते ही 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा में बगल के एक खेत से बच्चे साग तोड़कर लाए थे. जिसे खाने के बाद ही सभी लागों की हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव वार्ड नंबर 13 में साग खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की तबीयत अचानक से खराब हो गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया. जहां सभी का उपचार चल रहा है. सभी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खाते ही 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 13 निवासी सत्यनारायण दास की पत्नी पूनम देवी, उनकी लड़की मुंद्रिका कुमारी और लड़का सोनू कुमार की तबीयत खाना खाने के बाद अचानक एका एक करके बिगड़ने लगी. जानकारी के अनुसार, बगल के एक खेत से बच्चे साग तोड़कर लाए थे. जिसे खाने के बाद ही सभी लागों की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों को आशंका है कि साग में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया होगा.

Also Read: छपरा में महिला सिपाही ने खुद को मारी गोली, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बीच मचा हड़कंप
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

इसी कारण से इन लोगों की तबीयत खराब हुई है. परिजन साग खाने से ही बीमार होने की बात बता रहे है. सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने तीनों पीड़ितों को सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया. इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, तीनों मरीज को ओब्जरबेशन में रखा गया है. फिलहाल तीनों मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन