मिस कॉल से परवान चढ़ा था प्यार, प्रेमिका से ठगी कर फरार हुआ प्रेमी, एक नजर में समझिये पूरा मामला

Updated at : 24 Dec 2020 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
मिस कॉल से परवान चढ़ा था प्यार, प्रेमिका से ठगी कर फरार हुआ प्रेमी, एक नजर में समझिये पूरा मामला

प्रेमी ने मौके का फायदा उठाया और प्रेमिका को छोड़ रुपया व जेवर लेकर फरार हो गया. इस दगाबाजी से परेशान लड़की तिलकामांझी थाना पहुंच प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

विज्ञापन

भागलपुर. बंगाल के एक लड़के ने मिस कॉल देकर भागलपुर की एक लड़की से बात करना शुरू किया. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान पर चढ़ा. प्रेमी पर भरोसा कर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपया व जेवर लेकर साथ भाग चलने के लिए अपने घर से निकल गयी.

प्रेमी ने मौके का फायदा उठाया और प्रेमिका को छोड़ रुपया व जेवर लेकर फरार हो गया. इस दगाबाजी से परेशान लड़की तिलकामांझी थाना पहुंच प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

मिस कॉल से स्टार्ट हुआ प्यार

नवगछिया कदवा निवासी रानी वर्तमान में भागलपुर में रहती है. उसने थाने में अपने आवेदन में कहा है की कुछ दिन पहले उनके नंबर पर मिस कॉल आया. उन्होंने राॅन्ग नंबर कह कर कॉल काट दिया.

इसके बाद भी मिस कॉल करने वाले ने लाख बहाना बना कर बराबर फोन करने लगा. जिसके बाद उन दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी. उसने जब उसका परिचय पूछा, तो उसने अपना नाम अकाश साव बताया.

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थाना डोमोहनी के मोहल्ला हत्तोला पाड़ा डीमरगड़ बताया. इसने अपने पिता का नाम गोपाल साव बताया. अकाश तिलकामांझी थाना के समीप शांति कुंज नाम के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है. अकाश ने बातचीत के दौरान उसे कई सपने दिखाये. उसकी बातों पर वह भरोसा करने लगी.

कुछ रुपया लेकर आ जाओ भाग जाते हैं

रानी ने आवेदन में कहा की कुछ दिन पहले उसे देखने शादी के लिये लड़के वाले आये. उन लोगों ने उन्हें पसंद किया. इसके बाद उसके परिजन लड़का को देखने जाने वाले थे. दोनों को अगर सब कुछ पसंद आ गया, तो शादी जल्द हो जायेगा.

इसकी जानकारी उसने अकाश को दी, कहा कि वह अपने घर वालों को नहीं रोक सकती. गरीब घर की लड़की हूं कब तक परिवार वाले उसे कुंवारी रखेंगे. घर में सभी लड़की की शादी हो चुकी है. अब उसकी शादी ही बची है.

हम तुम से प्यार करते है तेरे बिना नहीं जी पायेंगे कुछ करो. इस पर आकाश ने कहा कि घर से कुछ रुपया लेकर उसके पास आ जाओ, हम लोग यहां से निकल जायेंगे. अकाश की बात में वह आ गयी.

शादी के लिए रखे दो लाख रुपया और जेवर लेकर उसके किराये के मकान में 28 मार्च को आ गयी. अकाश ने उसे देख कर कहा कि अभी कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा है. इसे खत्म होते ही वे लोग शादी कर लेंगे.

अपने दोस्त के पास रखने के लिए कहा रुपया

रानी ने अपने आवेदन में कहा है कि दो लाख रुपया और जेवर को देख अकाश ने कहा कि इसे उसके दोस्त के पास रख देते हैं. क्योंकि 10 दिन के अंदर हम अपने कमरे को बदलने वाले हैं.

इसके बाद अपने एक दोस्त को ऑटो से बुलाकर जेवर व रुपया उसे दे दिया. इसके बाद बाइक से दूसरे दोस्त के साथ वह फरार हो गया. इसके बाद वे आकाश को कॉल करती रही, काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन