औरंगाबाद में जेवर दुकान से लगभग 14 लाख की लूट, दुकानदार घायल
बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों में अब पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा है. आये दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला औरंगाबाद का है.
औरंगाबाद. बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों में अब पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा है. आये दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला औरंगाबाद का है. यहां बाइक सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने औरंगाबाद के सत्येन्द्र नगर वार्ड नं तीन के मुख्य मार्ग पर स्थित एक जेवर दुकान से लगभग 14 लाख के जेवरात हथियार के बल पर लूट लिए. मां दुर्गा ज्वेलर्स नाम की यह दुकान विकास सोनी की बतायी जा रही है.
आपके शहर में
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नकाबपोश तीन अपराधी दुकानदार बनकर दुकान में घुसे और दुकान में घुसते ही पिस्टल के बल पर दुकान में रहे लोगो को अपने कब्जे में ले लिया. जिसका विरोध सवर्ण व्यवसायी विकास सोनी ने किया तब पिस्टल के बट से मारकर एक अपराधी ने उन्हें घायल कर दिया और कैश काउंटर में रखे रुपये के साथ साथ जितने भी जेवर थे सभी लूटकर बायपास की तरफ भाग निकले.
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने नेतृत्व ने नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की तहकीकात की. इस दौरान एएसपी व नगर थानाध्यक्ष के द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. फिलहाल अपराधियों की कोई पहचान न हो सकी है. जिसके पहचान में पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए