पटना के इन निजी स्कूलों में आज से मिलेगा LKG का एडमिशन फॉर्म, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

पटना के संत जेवियर्स हाइ स्कूल में गुरुवार से एलकेजी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा. स्कूल की वेबसाइट पर जारी फॉर्म इच्छुक अभिभावक 31 दिसंबर तक भर सकते हैं.

विज्ञापन

पटना: संत जेवियर्स हाइ स्कूल में गुरुवार से एलकेजी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा. स्कूल की वेबसाइट पर जारी फॉर्म इच्छुक अभिभावक 31 दिसंबर तक भर सकते हैं. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2023 तक साढ़े तीन से साढ़े चार साल तक होना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

संत माइकल के लिए 19 दिसंबर को मिलेगा फॉर्म

संत माइकल हाइ स्कूल में 19 दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर एलकेजी का एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. यहां 19 से 23 दिसंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है. यहां भी एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2023 तक साढ़े तीन से साढ़े चार साल तक होना चाहिए. स्कूल की ओर से फॉर्म जमा करने के बाद अभिभावकों को इंटरेक्शन की तिथि की जानकारी दी जायेगी.

इन स्कूलों में इस दिन जारी होगा एडमिशन फॉर्म

  • संत जेवियर्स हाइ स्कूल- 15- 31 दिसंबर

  • संत कैरेंस हाइ स्कूल- 5 जनवरी

  • संत माइकल हाइ स्कूल- 19- 23 दिसंबर

  • डॉन बॉस्को एकेडमी- 16- 19 दिसंबर

  • लोयोला माउंटेसरी- 17- 23 दिसंबर

  • मेरी वार्ड किंडरगार्टेन- 7 जनवरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन