जमीन के बदले नौकरी घोटाला: 8 मई को होगी अगली सुनवाई, लालू परिवार के लिए कोर्ट ने क्या कहा, जानिए..
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2023 11:18 AM
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में आज बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू अदालत में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व सांसद मीसा भारती पेश हुईं. अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी.
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू अदालत में आज बुधवार को अहम सुनवाई हुई. जिसमें पूर्व रेलमंत्री लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी व बेटी मीसा भारती कोर्ट में पेश हुईं. अदालत से लालू यादव समेत दोनों को जमानत मिल चुकी है. पूर्व की सुनवाई में ही ये जमानत मिल गयी है. आज अदालत में दोनों पेश हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 8 मई तय की है.
जमानत पर चल रहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व उनकी बेटी मीसा भारती बुधवार को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश हुईं. अदालत ने इस मामले में पिछली सुनवाई 15 मार्च को की थी और लालू-राबड़ी व मीसा को जमानत देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 29 मार्चको तय की थी. अदालत ने सुनवाई के दौरान निर्देश दिए कि चार्जशीट की कॉपी आरोपितों को दी जाए. वहीं इस मामले के लिए अगली सुनवाई की तिथि 8 मई तय की गयी.
राउज एवेन्यूकोर्ट में बुधवार को इस मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने के बिंदु पर बहस की गयी. लालू प्रसाद पर 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की ग्रुप डी की अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है. सीबीआइ ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद, राबड़ी और उनकी बेटी मीसा भारती के साथ अन्य 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
बता दें कि आज बुधवार की सुनवाई में राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी पेश होना था लेकिन वो आज सशरीर पेश नहीं हो सके. उनकी ओर से वकील को ही दलील पेश करना था. हालाकि अब अदालत ने अगली तारीख भी सुनवाई के लिए तय कर दी है. वहीं इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) दाखिल किया जाएगा. संभावना है कि सीबीआई अगले दो से तीन हफ्ते में इसे दाखिल कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










