राबड़ी आवास पहुंची इडी की टीम, खबर सुनते भड़क गए आरजेडी प्रवक्ता, कहा फर्जी खबर है

राबड़ी देवी
Land For Job Scam मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे से पूछताछ करने के बाद इडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची है. पढ़िए क्या कहा आरजेडी नेता ने..
Land For Job Scam नौकरी के बदले जमीन मामले मे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ करने के बाद इडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची है. प्राइवेट चैनल पर इसके चलने के बाद आरजेडी प्रवक्ता भड़क गए. उन्होंने अखबार के दफ्तरों में फोन कर कहा प्राइवेट चैलन पर जो खबर चल रही है वह फर्जी है.
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि राबड़ी आवास पर कोई भी इडी के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. किसी ने अधिकारी ने इसकी सूचना भी नहीं दी है कि हम लोग राबड़ी आवास के किसी भी सदस्य से पूछताछ करने के लिए राबड़ी आवास आ रहे हैं. इसलिए जो खबर टीवी चैनलों पर चल रही है वह पूरी तरह से फर्जी है. बताते चलें कि इडी ने सोमवार को लालू प्रसाद और फिर मंगलवार को तेजस्वी यादव से पूछताछ की है.
प्रवर्त्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मंगलवार सुबह 11:30 बजे से रात 7:50 बजे (साढ़ आठ घंटे) तक पूछताछ की. इडी सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव से पूछने के लिए लगभग 60 सवालों की सूची तैयार की गयी थी. इडी ने तेजस्वी से नाबालिग होते हुए भी कंपनी बनाने से लेकर कमाई का जरिया तक से जुड़े कई सवाल पूछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




