Land For Job Scam: लालू परिवार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
Published by : RajeshKumar Ojha Updated At : 04 Oct 2023 10:31 AM
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव व राबड़ी देवी को जमानत दे दी है. बता दें कि मामले में पहली बार सीबीआइ ने पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है.
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव व राबड़ी देवी को जमानत दे दी है. बता दें कि मामले में पहली बार सीबीआइ ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है. लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआइ ने आरोपी बनाया है. सीबीआइ ने पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दी है. इन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.
#UPDATE दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दी। https://t.co/NhU2K4daAK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रेलमंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था. लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर इस मामले पर पूछे गये सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.
लैंड फॉर जॉब स्कैम का पूरा मामला तब होने का आरोप है जब लालू यादव 2004 से 2009 के बीच में रेल मंत्री थे. इस मामले में सीबीआइ ने मई 2022 में लालू यादव और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच एजेंसी के अनुसार लालू यादव के परिवार ने बिहार में एक लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन केवल 26 लाख में खरीदी है. जबकि, बाजार में उसकी वास्तविक कीमत कम से कम 4.39 करोड़ रुपये थी. सीबीआइ के अनुसार मामले में अधिकतर जमीन मालिकों को कैश में भुगतान किया गया.
लालू परिवार की परेशानी इस मामले में पिछले साल मई में अचानक बढ़ी थी. राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीबियों के 17 ठिकानों पर सीबीआइ ने बड़ी छापेमारी की थी. इसमें 16 लोगों को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की गयी थी. इसके बार फिर से जांच एजेंसी ने 24 अगस्त को RJD नेताओं के यहां छापेमारी की गयी थी. फिलहाल, इस मामले में लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










