ePaper

शैक्षणिक संगोष्ठी में सेवानिवृत्त 22 शिक्षकों का सामूहिक सम्मान

Updated at : 01 Mar 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक संगोष्ठी में सेवानिवृत्त 22 शिक्षकों का सामूहिक सम्मान

शैक्षणिक संगोष्ठी में सेवानिवृत्त 22 शिक्षकों का सामूहिक सम्मान

विज्ञापन

उच्च विद्यालय बड़हिया में शिक्षक समन्वय संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बड़हिया. नगर परिषद् के उच्च विद्यालय बड़हिया के परिसर में शैक्षणिक संगोष्ठी सह प्रखंड के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षक नेता मनोज कुमार की देखरेख में आयोजित ‘स्थानीय स्तर पर वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा के समक्ष आ रही चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित शैक्षणिक संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक हरिवंश सिंह ने की, जबकि संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव कुमार एवं प्रधानाध्यापक रामविलास कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन बड़हिया प्रखंड प्रमुख इंदु देवी, नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी, डायट लखीसराय की प्रभारी प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी, शिक्षक राजकिशोर सिंह, जिप प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है, लखीसराय शिक्षकों के वेतन भुगतान में बिहार में सबसे आगे हैं. शिक्षक चिंता मुक्त होकर छात्रों को मनोयोग से पढ़ाने का काम करें.इस अवसर पर उच्च विद्यालय बड़हिया की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति संगीत शिक्षक नरेश कुमार की देखरेख दी गयी.—————————————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन