ePaper

पारिवारिक विवाद में पत्नी ने फांसी लगा की आत्महत्या

Updated at : 08 Jul 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में पत्नी ने फांसी लगा की आत्महत्या

शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 21 निवासी जर्नादन लहेड़ी की पुत्री स्नेहा की शादी 12 दिसंबर 2022 को बड़हिया निवासी गौतम लहेरी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होने लगा था. जिसमें स्नेहा द्वारा गौतम पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया जाता रहा था. वहीं गौतम पर मारपीट किये जाने की बात कही जा रही थी. बताया जा रहा है कि बेटी से मिली शिकायत के बाद दो माह पूर्व जर्नादन लहेरी अपनी पुत्री को लेकर मायके चले आये थे. जिससे दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर स्नेहा के मायके में स्थानीय लोग, दामाद एवं उसके परिवार के लोगों को बुलाकर पंचायत करने की बात कही जा रही है. जिस दौरान भी गौतम के द्वारा स्नेहा के साथ मारपीट किये जाने की बात कही जा रही है. जिससे गुस्सायी स्नेहा ने घर के ऊपर कमरे में जाकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. जिसकी जानकारी होने पर परिजन उसे उतारकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया है. पति-पत्नी के विवाद में घटना होने की बात कही जा रही है. परिजनों के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा मामले को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन