लखीसराय में आज मौसम रहेगा सामान्य, तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी के आसार

Updated:
विज्ञापन

आसमान में सुबह से ही दिख रहे सूर्यदेव | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में आज मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। जानें आपके क्षेत्र के मौसम का ताजा हाल और बारिश की पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में सोमवार यानी 24 अगस्त को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह से ही तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई. मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश की संभावना, गर्मी से राहत के आसार कम

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बारिश की संभावना करीब 50 से 55 प्रतिशत है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तेज धूप के कारण दिन में गर्मी बनी रहेगी, हालांकि हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है.

धान की फसल को बारिश से मिली राहत

रविवार को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है. खेतों में पानी जमा होने से अगले एक-दो दिन तक धान की फसल की सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि दियारा क्षेत्र में सब्जी की फसलों पर बाढ़ के पानी का खतरा बना हुआ है. किसानों की नजर जलस्तर और मौसम के अगले बदलाव पर टिकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन