कट्टा व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों के पास से शराब भी बरामद

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के अमहरा थाने की पुलिस ने रामनगर से दो युवकों को एक कट्टा, दो कारतूस व दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. रामनगर निवासी नरेश साव के पुत्र गोपाल कुमार व इसी गांव निवासी सुबोध मंडल के पुत्र सोनू कुमार को एक कट्टा, दो कारतूस व दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा

अलग- अलग गांव से कोर्ट के छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग गांव से कोर्ट के वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बसगढ़ा बिंद टोली निवासी तारिणी महतो के पुत्र छोटू बिंद उर्फ छोटू महतो व इसी गांव के मंगल बिंद के पुत्र रवींद्र कुमार गिरफ्तार किया गया. वहीं खावा गांव निवासी कपिलदेव महतो के पुत्र किशोरी महतो व मुकेश राम के पुत्र पंकज राम, स्व भगत महतो के पुत्र हुल्लक महतो व ओपी महतो के पुत्र मुकेश महतो सभी खावा निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन