चोरों ने कीमती सामान निकाल बैग व कपड़ों को फेंका

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय के एक घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये ट्रॉली बैग व कपड़े रविवार को मध्य विद्यालय गंगासराय के पास एनएच 80 किनारे झाड़ियों में फेंका मिला.

विज्ञापन

बड़हिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय में गुरुवार की रात नरेंद्र सिंह उर्फ पटेल सिंह के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये ट्रॉली बैग व कपड़े रविवार को मध्य विद्यालय गंगासराय के पास एनएच 80 किनारे झाड़ियों में फेंका मिला. चोरों ने उसमें से कीमती कपड़े सहित अन्य सामान निकाल लिए थे. रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने झाड़ी में बैग व कपड़ा देखा तो पुलिस व फरियादी पटेल सिंह को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पटेल सिंह ने सामान की पहचान की. वहीं पुलिस गश्ती टीम ने सभी सामान की जांच कर पटेल सिंह को सौंप दिया. बता दें कि पटेल सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरों ने बैग में रखे 20 हजार नगद व दो लाख के जेवरात सहित कपड़े से भरा ट्रॉली बैग चोरी कर ली थी. जिसे लेकर बड़हिया थाने में आवेदन दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन