विदेशी शराब के साथ एक तस्कर व आठ शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब के साथ एक तस्कर व आठ पीने वालों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब के साथ एक तस्कर व आठ पीने वालों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला वार्ड नंबर 15 निवासी दिनेश मंडल के पुत्र मनोज कुमार को 40.800 लीटर अलग-अलग कंपनियों के विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं नया बाजार सूर्यनारायण घाट से पचना रोड निवासी सतीश मंडल के पुत्र बबलू मंडल, काली पहाड़ी वार्ड 33 निवासी भवीचन मंडल के पुत्र बबन मंडल, जीवन समिति निवासी जीवन मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल, कवैया रोड से हरिलाल गुप्ता के पुत्र मोहन लाल गुप्ता, वार्ड 25 निवासी मुन्ना प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुदामा कुमारी व बड़हिया के गंगासराय से बीरूपुर के लखन महतो पुत्र संजीत महतो, कैलू मांझी के पुत्र राजगीर कुमार तथा बीरबल पासवान के पुत्र चंद्रमौली पासवान को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन