लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल कारा में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल कारा में छापेमारी

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय के पीछे मंडल कारा में बुधवार को डीएम रजनीकांत, एसपी पंकज कुमार, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार के संयुक्त नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छापेमारी की गयी. बुधवार की सुबह अधिकारियों के द्वारा मंडल कारा के प्रत्येक वार्ड का बारीकी से सघन जांच की गयी. हालांकि छापेमारी के दौरान मंडल कारा के वार्ड से किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मंडल कारा के सभी वार्ड में तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान एक-एक वार्ड की सघन जांच की गयी. इधर, डीएम रजनीकांत ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर छापेमारी की गयी है. उन्होंने कहा कि मंडल कारा में छापेमारी बराबर की जाती है. बंदियों के पास से किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. छापेमारी के दौरान वरीय उप समाहर्ता सह जेल अधीक्षक शशि कुमार, जेलर अरुण कुमार सिन्हा सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. मंडलकारा में लगभग एक घंटे से अधिक समय तक छापेमारी अभियान चलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन