नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी निकालने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नशा मुक्ति दिवस को लेकर आरलाल कॉलेज मैदान से जिला समाहरणालय गांधी मैदान तक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली जायेगी.

विज्ञापन

लखीसराय. मंगलवार को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति दिवस को लेकर आरलाल कॉलेज मैदान से जिला समाहरणालय गांधी मैदान तक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके लिए शहरी क्षेत्र के 10 विद्यालय प्रबंधन को तैयारी करने का निर्देश डीईओ यदुवंश राम द्वारा दिया गया है. सुबह 8:30 बजे से निर्धारित प्रभात फेरी में अपने विद्यालय का बैनर एवं नशीले पदार्थ और जहरीले शराब के दुष्परिणाम के संदर्भ में स्लोगन के साथ छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश प्रधान शिक्षकों को दिया गया है. जिसमें मध्य विद्यालय हसनपुर के वर्ग आठ के छात्र-छात्रा, राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, श्री दुर्गा बालक एवं बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय नया बाजार वर्ग आठ के छात्र/छात्रा, केआरके उच्च विद्यालय एवं महिला विद्या मंदिर पुरानी बाजार मध्य विद्यालय वर्ग आठ के छात्र/छात्रा, महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय और पुरानी बाजार उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन