ePaper

विश्व युवा कौशल दिवस पर निकली प्रभात फेरी

Updated at : 15 Jul 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस पर निकली प्रभात फेरी

सोमवार को शहर में प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. सोमवार को शहर में प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया. ये अभियान विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) के प्रशिक्षणार्थियों व कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं द्वारा चलाया गया. श्रम संसाधन विभाग के बैनर तले निकाली गयी प्रभात फेरी विद्यापीठ चौक होते हुए अंचल कार्यालय लखीसराय पहुंची. ‘यदि युवाओं को है रोजगार पाना, तो होगा उसे कौशल बढ़ाना’, ‘कौशल विकास देश का विकास’ आदि विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी में शामिल दिखीं. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल सह प्राचार्य राम मोहन प्रसाद, नियोजन कार्यालय के कौशल विशेषज्ञ रोहित रवि के नेतृत्व में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 15 जुलाई 2024 को विश्व युवा कौशल दिवस पर अन्य विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. प्रभात फेरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रारंभ होकर विद्यापीठ चौक होते हुए सदर प्रखंड कार्यालय तक लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय कर युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया. विश्व युवा कौशल दिवस पर भिन्न-भिन्न संस्थानों के ग्रुप अनुदेशक, अनुदेशक गण तथा प्रशिक्षणार्थियों ने प्रकाश डाला. इसके इतिहास तथा इसके महत्व को बताया. बिहार विकास मिशन के प्रतिनिधि द्वारा लगभग 190 कैप का वितरण किया गया. अतिथि अनुदेशक के द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया. बिहार विकास मिशन के प्रतिनिधि के अनुसार 15 जुलाई 2015 को पहले विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर भारत में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की गयी थी. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इस योजना के तहत सरकार की तरफ से देश के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में निशुल्क में औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वो रोजगार प्राप्त कर सकें. 14 से 35 साल के युवा इस मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण के लिए तीन महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है. कोर्स पूरा करने के बाद सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. ये सर्टिफिकेट देशभर में मान्य है. इस सर्टिफिकेट के बाद युवा देशभर में स्किल्स के आधार पर कहीं भी रोजगार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन