नशे की हालत में दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 9:36 PM
माणिकपुर थाना की संध्या गश्ती पुलिस ने गुरुवार की देर शाम माणिकपुर बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एवं टोड़लपुर नदी किनारे से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाना की संध्या गश्ती पुलिस ने गुरुवार की देर शाम माणिकपुर बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एवं टोड़लपुर नदी किनारे से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर माणिकपुर थाने में दो अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया है. टोड़लपुर नदी के पास से मुस्तफापुर गांव के बासो सहनी के पुत्र मुन्ना सहनी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमारी के लिखित बयान पर माणिकपुर थाने में कांड संख्या 63/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. माणिकपुर बड़ी दुर्गा स्थान के समीप से पुलिस ने मानिकपुर निवासी विजय महतो के पुत्र विपुल कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. मामले को लेकर एसआई मनोज कुमार के लिखित बयान पर माणिकपुर थाने में कांड संख्या 64/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. शुक्रवार को दोनों शराबियों को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेजा गया.
दो वारंटी व एक शराबी गिरफ्तार
चानन. एसपी के निर्देश पर किऊल थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में धरपकड़ अभियान चलाया गया. जिसमें दो वारंटी तथा एक शराबी को पकड़ा गया. उपरोक्त बातों कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहपुर गांव से वासदेव मंडल एवं अमरजीत कुमार को पकड़ा गया. जबकि बन्नूबगीचा निवासी राकेश कुमार को खुटुकपार शराब पीकर हंगामा करने के दौरान पकड़ा गया. सभी गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










