छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी
विज्ञापन
लखीसराय
. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते गाड़ी संख्या 14223/14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रैक द्वारा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को राजगीर और किऊल के मध्य गाड़ी संख्या 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है. जिसे अब 06.05.2025 से 31.05.2025 तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जायेगा. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03266 राजगीर-किऊल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते हुए 10.10 बजे किऊल पहुंचेगी तथा किउल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रुकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03265 खगड़िया-किऊल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रूकते हुए 16.53 बजे किउल पहुंचेगी तथा किऊल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रूकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन