ePaper

भीषण गर्मी से लोग परेशान, अभी नहीं है राहत के आसार

Updated at : 11 Jun 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग परेशान, अभी नहीं है राहत के आसार

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. दोपहर को ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू लगा हो, सड़कें सुनसान हो जाती हैं.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. दोपहर को ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू लगा हो, सड़कें सुनसान हो जाती हैं. लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं. मंगलवार को लखीसराय जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान यथावत रहने का अनुमान है, यानि अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है.

दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. भीषण गर्मी व तेज धूप के साथ-साथ लू भी चल रही है जो बहुत ही घातक साबित हो सकती है. लू खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों के लिए मुसीबत से कम नहीं है. बच्चों व बुजुर्गों पर ही इसका सबसे ज्यादा और जल्दी असर होता है.

बच्चों में लू लगने का बहुत अधिक है खतरा: डॉ वाईके दिवाकर

डॉ वाईके दिवाकर के मुताबिक गर्मी में दोपहर के समय खासकर 12 से चार बजे तक तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है. तेज गर्मी में धूप के सीधे संपर्क में आने से बच्चों में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में अगर सावधानी से काम लिया जाय, तो बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लू लगने के लक्षणों में उल्टी-दस्त, शरीर तेज गर्म होना, आंखों का रंग पीला पड़ना व पेशाब पीला आना प्रमुख हैं. इस दौरान भूख कम लगती है और शरीर में कमजोरी आ जाती है.

गर्मी से ऐसे करें खुद का बचाव

-दोपहर के समय घर से बाहर न जायें.

-जरूरी हो तो शरीर को ढक कर ही बाहर निकलें.

-कहीं भी जाते समय पानी की बोतल अवश्य साथ में रखें.

-शरीर में पानी की कमी होने पर ओआरएस के घोल, लस्सी, नारियल पानी, खीरा व तरबूज का सेवन करें.

-फिल्टर या उबाल कर ही पानी पीयें.

-बाहरी खाने जैसे गोलगप्पे, चाट पापड़ी व आइसक्रीम से परहेज करें.

आने वाले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

तिथि अधिकतम न्यूनतम

12 जून 42 डिग्री 31 डिग्री

13 जून 42 डिग्री 30 डिग्री14 जून 42 डिग्री 30 डिग्री

15 जून 41 डिग्री 30 डिग्री16 जून 41 डिग्री 29 डिग्री

17 जून 39 डिग्री 29 डिग्री18 जून 38 डिग्री 29 डिग्री

तेज धूप व गर्मी से मेदनीचौकी बाजार की सड़कें हुईं वीरान

मेदनीचौकी. बुधवार को मेदनीचौकी बाजार की सड़कें दोपहर में वीरान देखी गयी. मौसम गर्म होने के कारण बाजार करने के लिए लोग दोपहर में घरों से नहीं निकले. जिससे तपिश भरी गर्मी में दोपहर को बाजार का व्यवसाय ठप बना रहा, सिर्फ आवश्यक काम से ही लोग घरों से निकल पाये. एन्ड्राइड फोन के अनुसार दोपहर में तापमान 41 डिग्री रहने के कारण घर के अंदर लोग पसीने से परेशान हो रहे थे. कूलर, पंखा भी गर्म हवा दे रहा था, जिससे गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी. सड़कों पर दोपहर में वाहनों का भी आवागमन कम रहा. सड़क चिलचिलाती धूप से गर्म होकर तपने लगी थी. खाली पैर सड़कों पर चलना दूभर हो गया था. मेदनीचौकी बाजार के व्यवसायी मोहम्मद मुन्ना, मो मिट्ठू व शहजाद ने बताया कि तेज धूप के कारण सिर्फ सुबह और शाम में ही थोड़ी दुकानदारी हो पाती है. दिनभर गर्मी के कारण परेशानी बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन