अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, चार घायल
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 14 Feb 2026 6:39 PM
विज्ञापन
नगर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
विज्ञापन
लगतार बढ़ रही सड़क दुर्घटना से लोगों में आक्रोश व दहशत, मौके से सभी चालक फरार
बड़हिया
. नगर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी मामलों में टक्कर मारने वाले वाहन चालक फरार हो गये. पुलिस ने विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर जांच की. पहली घटना पचमहला थाना के समीप हुई. यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक जान चली गयी. मृतक की पहचान गांधी टोला, मरांची निवासी नवीन सिंह के पुत्र राजेश कुमार उर्फ शिवम उर्फ कारु के रूप में है. बताया जाता है कि वह किसी निजी कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इससे घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि दूसरी घटना गंगासराय स्थित गणेश मंदिर के समीप हुई. यहां गंगासराय निवासी रामकृष्ण का 12 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार साइकिल लेकर सड़क किनारे खड़ा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज रफ्तार से आये एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चालक मौके से फरार हो गया.तीसरी घटना में सड़क पार करने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर
वहीं तीसरी घटना बड़हिया थाना के समीप किशनपुर निवासी मंटू यादव का 18 वर्षीय गणेश कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. चौथी घटना नगर के राजा जी ठाकुरबाड़ी के पास घटी. बड़हिया वार्ड संख्या आठ निवासी 70 वर्षीय कमलनयन सिंह को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उन्हें बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पांचवीं घटना जैतपुर के तिरासी गांव के पास हुई, यहां मदन रजक का 19 वर्षीय अंशु कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज जारी है. लगातार एक सप्ताह से हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










