एक तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर शराब तस्करों व शराब सेवन किये 11 लोगों को गिरफ्तार किया है
मद्य निषेध विभाग द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया छापेमारी अभियान
लखीसरायमद्यनिषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर शराब तस्करों व शराब सेवन किये 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक की गयी छापेमारी में एक शराब तस्कर और 10 पीने वालों को पकड़ा गया. जिसमें लखीसराय थाना अंतर्गत जोकमैला में की गयी छापेमारी में रामजनम केवट को 1.200 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वह शराब बेचने का काम कर रहा था. वहीं बन्नू बगीचा क्षेत्र से तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जिनमें सूरज तांती, कुंदन कुमार सहित दूसरी बार शराब पीने में अमर कुमार गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान किऊल थाना क्षेत्र के विच्छवे से शिव मंडल और लखीसराय थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के पास से दशरथ यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र के खुशहाल टोला से पंकज कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया है. वीरूपुर थाना क्षेत्र के नटवर वावा, नथनपुर, भानपुर और फदरपुर से क्रमशः संजय कुमार, बसंत महतो, जगन्नाथ महतो और सिक्कू कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू किया जा रहा है. अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी छापेमारी जारी रहेगी. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




