झंडोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर हुई बैठक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 8:58 PM

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेदकर सभा भवन में शनिवार को प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर बैठक हुई. जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय सूर्यगढ़ा में विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय निर्धारण किया गया. मुख्य समारोह सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा. जहां प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी द्वारा सुबह 8:05 पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. सूर्यगढ़ा अवर निबंधन कार्यालय में सुबह 8:15 बजे, ई-किसान भवन सूर्यगढ़ा में सुबह 8:20 बजे, आइसीडीएस कार्यालय में सुबह 8:30 बजे, कन्या मध्य विद्यालय सूर्यगढ़ा में सुबह 8:40 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में सुबह 8:45 बजे, सूर्यगढ़ा थाना में सुबह 8:55 बजे, शहीद स्मृति चौक सूर्यगढ़ा पर सुबह 9:10 बजे, शहीद द्वार सलेमपुर पर सुबह 9:20 बजे, नगर परिषद कार्यालय सूर्यगढ़ा में 9:30 बजे, पटेल चौक सूर्यगढ़ा में सुबह 9:45 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में सुबह 9:55 बजे एवं गाड़ीवान चौक पटेलपुर में सुबह 10:05 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. बैठक में प्रखंड प्रमुख के अलावे बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, सूर्यगढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, बीपीआरओ रचित कुमार अग्रवाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, नगर परिषद सूर्यगढ़ा कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य सूर्यगढ़ा के लेखपाल राहुल कुमार, शहीद स्मृति चौक कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, समाजसेवी प्रभाकर सिंह, अमित पटेल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन