लखीसराय: नया बाजार दालपट्टी से पचना रोड सब्जी मंडी तक देखें गुरुवार का ताजा भाव
लखीसराय से मंडी
लखीसराय मंडियों में आज के ताज़ा थोक व खुदरा भाव जानें. अनाज, दाल, सब्जी, फल और मांसाहार सामग्री की कीमतों की सूची देखें.
लखीसराय जिले के प्रमुख बाजारों में गुरुवार को खरीदारी को लेकर सामान्य चहल-पहल देखी गई. शहर के नया बाजार दालपट्टी में अनाज, पचना रोड स्थित सब्जी मंडी में फल व हरी सब्जियों तथा नया बाजार मच्छलहट्टा में मांसाहार सामग्री की आवक सामान्य रहने से भाव स्थिर रहे. आम उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिले की प्रमुख मंडियों के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं.
नया बाजार दालपट्टी: अनाज व दाल के थोक व खुदरा भाव
अनाज मंडी में कतरनी चावल 3,750 से 3,800 रुपये प्रति क्विंटल और मंसूरी चावल 2,750 से 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका. वहीं गेहूं 2,750 से 2,820 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
दालों की बात करें तो अरहर दाल 11,000 से 11,040 रुपये, चना दाल 8,280 से 9,010 रुपये, मसूर दाल 7,050 से 7,275 रुपये तथा मूंग दाल 6,900 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल रही. इसके अलावा सरसों तेल (15 किलो टीन) 3,050 से 3,200 रुपये और चीनी 53 से 60 रुपये प्रति किलो के दर से उपलब्ध रही.
पचना रोड सब्जी मंडी: हरी सब्जियों के ताजा रेट
सब्जी मंडी में पुराना आलू 16 से 18 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि नया आलू 50 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध रहा. प्याज 35 से 45 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये, परवल 40 से 50 रुपये और खीरा 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिका.
इसके अलावा भिंडी 20 से 30 रुपये, बैंगन 25 से 30 रुपये, नेनुआ 30 से 35 रुपये, करेला 30 से 40 रुपये और लहसुन 200 से 260 रुपये प्रति किलो के भाव पर रहा. वहीं फूलगोभी 20 से 30 रुपये प्रति पीस, लौकी 40 से 50 रुपये प्रति पीस तथा नींबू 150 से 200 रुपये सैकड़ा की दर से बिका.
फल मंडी में मौसमी फलों की कीमतें
फल बाजार में सेब 80 से 100 रुपये, अनार 100 से 120 रुपये और अमरूद 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिका. नागपुरी संतरा 50 से 60 रुपये, मौसमी 50 से 60 रुपये, पपीता 40 से 50 रुपये, चीकू 50 से 70 रुपये और पानी फल 40 रुपये प्रति किलो उपलब्ध रहा. वहीं केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन, अनानास 50 से 70 रुपये प्रति पीस, पानी वाला नारियल 70 से 80 रुपये प्रति पीस और कीवी 100 से 120 रुपये प्रति पैकेट (3 पीस) बिका.
नया बाजार मच्छलहट्टा: मछली, चिकन और अंडे के भाव
मांसाहार बाजार में बकरा मटन 800 रुपये प्रति किलो और देसी मुर्गा 350 से 400 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका, जबकि बॉयलर चिकन 140 रुपये प्रति किलो रहा.
मछलियों में झींगा मछली 350 से 450 रुपये, कतला 220 से 260 रुपये, रेहू 180 से 230 रुपये तथा ग्रास कार्प मछली 160 से 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी. इसके साथ ही फार्म अंडा 100 रुपये प्रति दर्जन और देसी अंडा 200 से 250 रुपये प्रति दर्जन उपलब्ध रहा.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए