33 वर्ष का हुआ लखीसराय जिला, प्रभात फेरी से शुरू हुए स्थापना दिवस समारोह, डीएम ने किया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन
33 वर्ष का हुआ लखीसराय जिला, प्रभात फेरी से शुरू हुए स्थापना दिवस समारोह, डीएम ने किया पौधारोपण

प्रभात फेरी में शामिल स्टूडेंट

Lakhisarai Foundation Day: 33वें स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पूरे दिन होंगे विविध आयोजन

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Foundation Day: लखीसराय जिले ने शुक्रवार को अपने स्थापना के 33 वर्ष पूरे कर लिए. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सुबह समाहरणालय परिसर से कृमिला पार्क तक प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि कृमिला पार्क में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

डीएम ने दिखाई प्रभात फेरी को हरी झंडी

समाहरणालय से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए. यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए कृमिला पार्क पहुंची.इस दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

कृमिला पार्क में हुआ पौधारोपण

कृमिला पार्क में पौधारोपण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण

प्रभात फेरी के कृमिला पार्क पहुंचने के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए. इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.

केआरके मैदान में लगे विभागीय स्टॉल

Lakhisarai Foundation Day: जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के केआरके मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

शाम को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्थापना दिवस समारोह के तहत शाम में नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और जिले की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.

ALSO READ: नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में अनाज के भाव स्थिर, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा रेट

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन