खाख चौक ठाकुरबाड़ी में किया गया हनुमान चालीसा पाठ

Updated:
विज्ञापन

नगर के खाख चौक स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी परिसर में वार्ड संख्या 12 निवासी स्वराज कुमार के पुत्र सनातन कुमार के दूसरे जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया

विज्ञापन

-हनुमान चालीसा पाठ में बुजुर्गों संग युवाओं की रही सहभागिता बड़हिया. नगर के खाख चौक स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी परिसर में वार्ड संख्या 12 निवासी स्वराज कुमार के पुत्र सनातन कुमार के दूसरे जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जहां बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी भक्ति के रस में सराबोर नजर आये. सुबह से ही ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया. जैसे ही हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ हुआ, पूरा वातावरण “जय बजरंग बली” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान की विधिवत आराधना की. आयोजन स्थल पर श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला. हनुमान चालीसा पाठ के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. हनुमान चालीसा पाठ में जयकिशोर सिंह, इंद्रजीत, निलेश कुमार, प्रिंस कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, राजू कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन