गूगल मैप के सहारे बस रिहायशी इलाके में पहुंचा, टूटा तार

Updated:
विज्ञापन

नगर के जगदंबा पथ में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस गलत रास्ते से होकर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गयी

विज्ञापन

-440 वोल्ट तार टूटा, सौ घरों की बिजली ठप

बड़हिया

नगर के जगदंबा पथ में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस गलत रास्ते से होकर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गयी. बस लखीसराय की ओर से पटना जा रही थी, लेकिन बाईपास मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति में चालक ने गूगल मैप के सहारे श्रीकृष्ण चौक की ओर मोड़ लिया और बस सीधे जगदंबा पथ में पहुंच गयी. तंग सड़क और ऊपर से लटक रहे बिजली व डिस के तारों के कारण बस आगे बढ़ते हुए कई तारों को तोड़ती चली गयी और बस भक्त श्रीधर सेवाश्रम तक पहुंच गयी. घटना के दौरान करीब 440 वोल्ट का बिजली तार टूट गया, जिससे आसपास के लगभग सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. साथ ही केबल कनेक्शन भी ठप हो गया. स्थानीय लोगों ने इसे भगवान की कृपा बताया और प्रशासन से मांग की कि बायपास मोड़ पर नियमित रूप से ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.

——————————————————————-

तापमान

अधिकतम- 33

न्यूनतम- 16B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन