नाली व पक्की सड़क योजना का किया गया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

नाली व पक्की सड़क योजना का शुक्रवार को नप सभापति डेजी कुमारी एवं उपसभापति गौरव कुमार ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट अनावरण शिलान्यास किया.

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के वार्ड नंबर 13 में बनने वाली नाली व पक्की सड़क योजना का शुक्रवार को नप सभापति डेजी कुमारी एवं उपसभापति गौरव कुमार ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट अनावरण शिलान्यास किया. मौके पर नप सभापति ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री गली, नली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत वार्ड संख्या 13 में 10 लाख 29 हजार तीन सौ छह रुपये की लागत से पमपम महतो घर से सुरेंद्र सिंह घर तक छोटी छोटी गलियों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य किया जाना है. जिसकी मांग ग्रामीण काफी दिनों से करते आ रहे थे. उन्होंने बताया कि तय समय पर नाले एवं सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण पूरा हो जायेगा. मौके पर नप सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद, मृदुला देवी, अमित शंकर, पूर्व नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रेमचंद कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन