डीएवी लखीसराय में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

डीएवी लखीसराय में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
लखीसराय. डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. इस अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वैदिक परंपरा का निर्वहन करते हुए वर्ग 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हवन किया. बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ईश्वर से मंगल कामना की. विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार, एनआर नायक व नमिता आनंद, सुनील कुमार पीजीटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. 11वीं की छात्रा प्रिया, शिवजी, छात्र आदित्य, धीरज ने स्वागत गीत सांसों की सरगम की सुंदर प्रस्तुति की गयी. 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने बैलून बैलेंसिंग व पिरामिड बनाकर सभागार में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. 12वीं के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी मीठी-मीठी यादों को सबके साथ साझा किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सुख का क्षण है. बच्चे स्कूली पढ़ाई पूरी कर अब उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं. प्राचार्य ने 12वीं व 10वीं के सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की मंगल कामना भी की व आशीर्वाद दिया. विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की. इस अवसर पर 12वीं के सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह्र व उपहार दिया. कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा प्रिया व छात्र धीरज ने किया. कार्यक्रम में आकांक्षा, सुहानी एवं सभी 12वीं के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी गण इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे. कार्यक्रम का समापन स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक एनआर नायक ने सबको धन्यवाद देते हुए किया. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




