दो दिनों के बारिश से शहर की स्थिति नारकीय

पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत होती है तो दूसरी तरफ शहर की स्थिति दयनीय बन चुकी है.
लखीसराय. पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत होती है तो दूसरी तरफ शहर की स्थिति दयनीय बन चुकी है. जगह-जगह जलजमाव एवं पूरा कचरा पसरे रहने के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है. वार्ड नंबर दो में जल जमाव के कारण बाद जैसी स्थिति बन चुकी है. लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है. लोग पानी में प्रवेश कर बाहर जाते हैं लोगों को आवश्यक कार्य करने के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ रहा है, लेकिन जल जमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड नंबर दो में स्थिति यह है की घर के बाहर निकलने से पैंट को खोलकर कंधे पर टांग लेते है. वार्ड नंबर दो तीन चार एवं पांच में जल निकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में नगर परिषद के उप सभापति शिव शंकर राम ने कहा कि भोला टोला के समीप से एनएच 80 किनारे किनारे ह्यूम पाइप लगाया जायेगा. ह्यूम पाइप एनएच 80 के किनारे से साबिकपुर रास्ता मोड़ तक ले जाया जायेगा. इसके लिए योजना को तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा गया है. योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद इसका टेंडर कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




