बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल

प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को सायरबीघा मोड़ के समीप बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई

विज्ञापन

बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को सायरबीघा मोड़ के समीप बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साइकिल सवार को मामूली चोटें आयी हैं. घायल की पहचान डीह कुसुंभा निवासी राजेश कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि राजेश कुमार अपनी बाइक से लखीसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान सायरबीघा मोड़ के पास सामने से आ रही साइकिल से उसकी टक्कर हो गयी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश कुमार को तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. वहीं साइकिल सवार रायपुरा निवासी विकास कुमार को इस घटना में हल्की चोटें आयी हैं. जानकारी के अनुसार विकास कुमार किसी काम से सायरबीघा आया हुआ था और वापस अपने घर रायपुरा लौट रहा था. इसी दौरान सायरबीघा मोड़ के समीप यह हादसा हो गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन