Bihar News: लखीसराय में शराब लदी कार के धक्के से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 02 Sep 2024 6:50 PM

विज्ञापन

कार और बरामद शराब

Bihar News: लखीसराय में शराब लदी कार ने एक बाइक सवार को कुचल दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर हलसी थाना क्षेत्र में शराब लदी कार के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी है. वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद शराब लदी कार का चालक फरार होने में कामयाब रहा. यह घटना हलसी थाना क्षेत्र लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग धीरा पंचायत अंतर्गत पैक्स गोदाम के समीप की है. इस सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. मृतक की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केथवारा गांव निवासी स्व. वीर कुंवर सिंह के पुत्र 65 वर्षीय गीता सिंह के रूप में की गयी. वहीं घटना में घायल 30 वर्षीय युवक को को जमुई रेफर कर दिया गया. घायल युवक का नाम विजय सिंह के पुत्र मुकेश कुमार बताया जा रहा है.

हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर जख्मी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गीता सिंह सामाजिक व्यक्ति के साथ-साथ पूर्व में पहलवानी भी किया करते थे. वहीं बाइक चालक मृतक का पोता है. जो केथवारा गांव से किसी विशेष कार्य से हलसी थाना क्षेत्र सेठना जा रहे थे. इसी दौरान अचानक शराब से लदी कार पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे वे लोग सड़क के 10 फीट नीचे नीचे जा गिरे, जो गीता सिंह की मौत का कारण बन गया. घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि शराब लदी कार व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने सोमवार की डेढ़ बजे शव को घटनास्थल पर रखकर लखीसराय-सिकंदरा पथ को जाम कर दिया. जिसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे तक सड़क जाम रखा गया. वहीं मौके पर जिला मुख्यालय से साइबर डीएसपी सुत्रिता कुमारी, बीडीओ अर्पित आनंद के मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा उचित मुआवजा प्रदान किये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद जाम को हटाने का कार्य किया गया.

Also Read: Bihar News: कटिहार में आदिवासी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

शराब लदी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

मौके पर उपस्थित हलसी थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि झारखंड से लखीसराय जाने के क्रम में अंग्रेजी शराब से लदा होंडा कर पीछे से बाइक चालक को ठोक दिया तथा मौका पाकर चालक फरार होने में कामयाब हो गया. उन्होंने बताया कि होंडा कर में भिन्न-भिन्न प्रकार के अंग्रेजी शराब पाये गये. जिसमें कुल 156 लीटर विदेसी शराब है. जिसमें 375 एमएल की विभिन्न कंपनी 417 बोतल शराब है. उन्होंने बताया कि रॉयल प्लेयर 28 बोतल, ऑफिसर चॉइस 36 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व 137 बोतल, रॉयल स्टेज 133 बोतल तथा अप्रैल ब्लू 83 बोतल शामिल है. उन्हें बताया कि घटना के बाद बाइक सहित चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है. कार के मालिक का पता किया जा रहा है, इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन