73 महिलाओं की हुई एएनसी जांच

73 महिलाओं की हुई एएनसी जांच
सूर्यगढ़ा. मंगलवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ कीर्ति कोमल द्वारा गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही गर्भ के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, संपूर्ण आहार आदि की जानकारी दी गयी. सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे एएनसी जांच शिविर में सुरक्षित प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. शिविर में कुल 73 गर्भवती महिलाओं की हेल्थ जांच हुई. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्रेंनसी परिवार नियोजन परामर्शी अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को डॉ कीर्ति कोमल के निर्देशन पर एएनएम साक्षी कुमारी, सुधा कुमारी आरती कुमारी ,प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी आदि द्वारा गर्भवती महिलाओं का हाइट, वजन, बीपी, सुगर, सीबीसी सहित अन्य जांच की गयी. मौके पर मौजूद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि एएनसी जांच में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाले गर्भवती की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें सुरक्षित प्रसव कराया जा सके तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर को काम किया जा सके. गर्भवती महिलाओं को जांच के पश्चात उचित चिकित्सीय परामर्श देते हुए आवश्यक दवा दी गयी. परिवार नियोजन काउंसलर अखिलेश कुमार ने शिविर में पहुंची महिलाओं को परिवार नियोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. 17 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण सूर्यगढ़ा. मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य सूर्यगढ़ा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉ सीमा भारती द्वारा 25 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. उक्त आशय की जानकारी फैमिली प्लानिंग काउंसेलर अखिलेश कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




