मालदा टाऊन इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर एक यात्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

किऊल से मालदा टाऊन जाने वाली 13410 डाउन से सोमवार की दोपहर एक यात्री की कटकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. किऊल से मालदा टाऊन जाने वाली 13410 डाउन से सोमवार की दोपहर एक यात्री की कटकर मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि किऊल प्लेटफॉर्म संख्या चार से मालदा के लिए दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर किऊल से खुली, इस बीच किऊल प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पूर्वा एक्स आकर खड़ी हुई, पूर्वा एक्स से उतर कर प्लेटफॉर्म संख्या चार से खुल चुकी किऊल मालदा को पकड़ना चाहा तौ ट्रेन का पायदान से गिरकर वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी. वहीं ट्रेन को डेढ़ घंटे विलंब से परिचालन कराया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष मो नसीम अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी. वह पेंट शर्ट पहना था, उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन