युवक का गला रेता रक्सौल-धनबाद पूजा स्पेशल ट्रेन में चाकूबाजी

Published at :14 Nov 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
युवक का गला रेता रक्सौल-धनबाद पूजा स्पेशल ट्रेन में चाकूबाजी

लखीसराय : रक्सौल से धनबाद जानेवाली पूजा स्पेशल ट्रेन में शनिवार की देर रात पत्नी के साथ सफर कर रहे एक 26 वर्षीय युवक को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर घायल कर दिया़ घटना मनकट्ठा व लखीसराय रेलवे स्टेशनों के बीच रात दो बजे के लगभग की है़ घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी […]

विज्ञापन

लखीसराय : रक्सौल से धनबाद जानेवाली पूजा स्पेशल ट्रेन में शनिवार की देर रात पत्नी के साथ सफर कर रहे एक 26 वर्षीय युवक को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर घायल कर दिया़ घटना मनकट्ठा व लखीसराय रेलवे स्टेशनों के बीच रात दो बजे के लगभग की है़ घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी. हमलावर युवक को चाकू मारने के बाद लखीसराय स्टेशन पर उतर कर भाग गया. लखीसराय में ट्रेन रूकने पर पीड़ित परिवार उतर रहे थे.

मौके पर तैनात एक पुलिस जवान ने किऊल में रेलवे का अस्पताल होने की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित परिवार पुन: ट्रेन में सवार हो गया़ किऊल में ट्रेन रूकने पर यात्री को जीआरपी की मदद से लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया़, जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया़ चाकू से युवक के गरदन पर वार किया गया था, जिससे उसके शरीर से काफी खून बह रहा था.

पत्नी के साथ सफर कर रहे युवक को किया घायल
रात के दो बजे मनकट्ठा-लखीसराय रेलवे स्टेशन के बीच सोते वक्त गरदन पर किया वार
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच किया गया रेफर
पीड़ित समस्तीपुर का निवासी अमित कुमार चौरसिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़ युवक का फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी व अनुसंधान को आगे बढ़ाया जायेगा़
अशोक कुमार,
जीआरपी थानाध्यक्ष, किऊल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन