होटल मालिक की गोली मारकर हत्या , एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2013 3:55 PM
लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर हमलावरों ने बीती रात एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी.लखीसराय के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि मृतक होटल मालिक का नाम अमित कुमार उर्फ कैलू सिंह (27) है. उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर यह […]
लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर हमलावरों ने बीती रात एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी.लखीसराय के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार विश्वास ने बताया कि मृतक होटल मालिक का नाम अमित कुमार उर्फ कैलू सिंह (27) है.
उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर यह आपसी रंजिश का मामला लगता है. उन्होंने बताया कि घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 को आज सुबह से ही जाम कर रखा था. बाद में उन्हें समझा बुझाकर सडक जाम को खत्म कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










