ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो घायल

सूर्यगढ़ा : सोमवार की शाम सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच 80 दुर्गा स्थान के समीप बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गयी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी सूर्यगढ़ा में किया जा रहा है. एक ही हालत गंभीर देखतेे हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी […]
सूर्यगढ़ा : सोमवार की शाम सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच 80 दुर्गा स्थान के समीप बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गयी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी सूर्यगढ़ा में किया जा रहा है. एक ही हालत गंभीर देखतेे हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार पटेलपुर ग्राम निवासी कल्लू महतो के पुत्र सूरज कुमार व गोपाल राम के पुत्र संतोष कुमार बाजार से दुर्गा स्थान जा रहे थे. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










