दोनों अपहृतसकुशल पहुंचे घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 9:52 AM
झाझा: बीते सात मई को थाना क्षेत्र से अपहृत रेलवे कर्मचारी का पुत्र बुढ़नेर निवासी दिनेश कुमार यादव व चिल्लीटांड़ बलियो निवासी मो जमारुद्दीन अंसारी को झाझा थाना की पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. अपहृत रेलवे कर्मचारी के पुत्र दिनेश के संबंध में एसडीपीओ सयाराम गुप्ता ने बताया कि करहरा के एक दोस्त […]
अपहृत रेलवे कर्मचारी के पुत्र दिनेश के संबंध में एसडीपीओ सयाराम गुप्ता ने बताया कि करहरा के एक दोस्त ने इसे खाना पर बुलाया था तथा खाना खाने के पश्चात वह घर के लिए चला था. तभी रेलवे स्टेशन के पूर्वी भाग अवस्थित भारत गैस के पास एक ऑटो पर सवार नकाबपोश तथा हथियार से लैस अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा उसकी तलाशी लेते हुए जबरदस्ती ऑटो पर बैठा कर हाथ पीछे की ओर करके बांध दिया तथा आंख पर पट्टी बांध कर ले जाने लगा. इसी बीच उसका दोस्त जितेन्द्र भाग गया. पुलिस द्वारा दिनेश के दोस्त जितेंद्र के परिवार वालों से पूछताछ कर दबाब बनाने पर उसे मुक्त कर दिया गया है.
अपहृत दिनेश ने बताया कि करीब आधा घंटा तक ऑटो के चलने के बाद एक जगह पर ऑटो रुकी और सभी अपराधी मुङो ऑटो से ऊतार कर पैदल चलने लगा. सुनसान जगह पर रुक कर मारपीट करते हुए नाम-पता पूछा. अपराधियों ने रात मेरे समक्ष ही घर वालों को फोन कर 15 लाख रुपया फिरौती की मांग किया था. रात भर एक कमरा में बंद रखने के बाद अहले सुबह दो व्यक्ति मुङो मोटरसाइकिल पर बैठा कर कुम्हैनी डैम के समीप ला कर आंख की पट्टी खोल कर बोला सीधे निकल जाओ. तत्पश्चात मैं अपना घर पहुंचा. एसडीपीओ श्री गुप्ता ने बताया कि पुलिस की दबिश से अपराधियों ने दिनेश को छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










