ePaper

छह शराब तस्कर सहित 15 लोग गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
छह शराब तस्कर सहित 15 लोग गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर शराब माफियाओं व शराबियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया

विज्ञापन

-अवैध विदेशी और चुलाई शराब बरामद लखीसराय उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर शराब माफियाओं व शराबियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. रविवार से सोमवार तक की इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अवैध शराब व कच्चा माल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अभियान की शुरुआत किऊल स्टेशन से हुई जहां 14.250 लीटर अवैध विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद की गयी. वहीं, वृंदावन और गोड्डी गांव से नीतीश कुमार और जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से क्रमशः 10 व 15 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. वहीं बिच्छवे मुसहरी से भी दिलीप मांझी को सात लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं जिले के वीरूपुर थाना क्षेत्र के गौर घाट में की गयी छापेमारी में उत्पाद पुलिस पाली निवासी शराब तस्कर मतलु सहनी, महेश महतो और सुलो सहनी को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से 20 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ-साथ तीन सौ किलोग्राम जावा महुआ घोल बरामद किया गया, जिसे नष्ट कर दिया गया है. इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला और इंग्लिश मोहल्ला में छापेमारी कर धारो चौधरी, वीरेंद्र पासवान और विकास गुप्ता को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया वहीं कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड संसार पोखर निवासी वीरू वर्मा उर्फ वीरेंद्र प्रसाद वर्मा को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं बड़हिया थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई के दौरान बेगूसराय निवासी राजीव कुमार सहनी, बैजनाथ सहनी और अमित कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. साथ ही स्थानीय गंगासराय निवासी बद्री लहेरी को भी हिरासत में लिया गया है. उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन