मैराथन दौड़ में ब्रजेश प्रथम, हरिओम दूसरे व गुलशन तीसरे स्थान पर रहे

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को लखीसराय जिलास्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शरमा जागरूक युवा संगठन शरमा ग्रामवासी के द्वारा ढेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शर्मा तक किया गया. कार्यक्रम उपरांत ढेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शरमा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां चयनित तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. प्रथम को साइकिल, दूसरे […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को लखीसराय जिलास्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शरमा जागरूक युवा संगठन शरमा ग्रामवासी के द्वारा ढेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शर्मा तक किया गया. कार्यक्रम उपरांत ढेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शरमा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां चयनित तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रथम को साइकिल, दूसरे को मिक्सी तथा तीसरे को पंखा पुरस्कार रूप में दिया गया. मैराथन दौड़ का प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये एक सौ 2 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रामगढ़ चौक पुष्पा लकड़ा व एसआई अरविंद कुमार सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया. गया कार्यक्रम का मंच संचालन महेश्वर सिंह ने किया, जबकि ग्रामीण शंकर सिंह का सहयोग सराहनीय रहा. कार्यक्रम में लखीसराय प्रखंड के गढ़ी बिशनपुर निवासी बृजेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल पर कब्जा जमाया.
नंदनामा के हरिओम कुमार दूसरे स्थान प्राप्त कर मिक्सी जीता व सूर्यगढ़ा के भवानीपुर निवासी गुलशन कुमार ने तीसरे स्थान लाकर पंखा के रूप में प्राइज पाया. इस दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते बीडीओ ने कहा कि यह जो मैराथन कार्यक्रम किया गया वह बहुत ही सराहनीय है.
इस आयोजन से युवा उन लोगों को जागृत करना है कि किस तरह देश की हिफाजत के लिए हम लोगों को आगे आना है. जागरूक युवा संगठन के भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के युवा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, सचिन, रोशन, रामशंकर, मारुति नंदन, नीरज कुमार, अजीत कुमार, दिलीप शंकर, कार्यानंद सिंह, फूलन सिंह, गोरेसिंह सहित युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन