लखीसराय : भैंस के टकराने से इएमयू बेपटरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय : तीन दिनों से पटना व राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर पानी जमा हो जाने की वजह से पटना होकर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर पटना से होकर आगे जाने वाली ट्रेनों को वाया गया होकर परिचालन कराया जा रहा था. सोमवार की अहले सुबह गया लाइन में कुरौता रेलवे स्टेशन के पास एक इएमयू […]

विज्ञापन
लखीसराय : तीन दिनों से पटना व राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर पानी जमा हो जाने की वजह से पटना होकर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर पटना से होकर आगे जाने वाली ट्रेनों को वाया गया होकर परिचालन कराया जा रहा था. सोमवार की अहले सुबह गया लाइन में कुरौता रेलवे स्टेशन के पास एक इएमयू ट्रेन के बेपटरी हो जाने की वजह से इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था.
सोमवार की अहले सुबह 5:20 बजे किऊल-गया रेलखंड के कुरौता रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने से पूर्व एक भैंस के ट्रेन से टकरा जाने की वजह से 63317 अप किऊल-गया ईएमयू ट्रेन बेपटरी हो गयी. घटना में भैंस के ट्रेन में फंस जाने से भैंस की मौत हो गयी तथा ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गयी. मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय से ईएमयू ट्रेन सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर खुली थी तथा उसे कुरौता स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकना था.
इसी दौरान ट्रेन थोड़ी धीमी गति से चल रही थी कि अचानक एक भैंस ट्रेन से आकर टकरा गया, जिस वजह से ट्रेन के ड्राइवर एससी गुप्ता को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा, जहां भैंस ट्रेन में फंस गयी और ट्रेन बेपटरी हो गयी. ट्रेन से भैंसा के टकराने की वजह से जोरदार आवाज हुई जिससे ट्रेन में सवार लोगों में अफरातफरी मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन