लक्ष्य से दूर है धान की रोपनी, 15 प्रतिशत तक हो पायी है धनरोपनी

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जिले में अब तक 15 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो पायी है, जबकि किसान के खेत में रोपनी के लिए बिचड़ा तैयार हो चुका है. दो सप्ताह पूर्व से लगातार हो रही बारिश से भी किसानों के खेत का प्यास पूरी तरह तृप्त नहीं हो पाया है. लखीसराय, रामगढ़ चौक, बड़हिया एवं […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में अब तक 15 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो पायी है, जबकि किसान के खेत में रोपनी के लिए बिचड़ा तैयार हो चुका है. दो सप्ताह पूर्व से लगातार हो रही बारिश से भी किसानों के खेत का प्यास पूरी तरह तृप्त नहीं हो पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
लखीसराय, रामगढ़ चौक, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के क्षेत्र के लोग खेतों में वर्षा के पानी के अलावा बोरिंग के पानी से पटवन कर रोपनी कर रहे है. वहीं हलसी एवं चानन में बोरिंग की संख्या नहीं होने के बराबर है. यहां के किसान नहर, आहर एवं तालाब के सहारे धान की रोपनी कर रहे है.
15 अगस्त तक धान की रोपनी कर लेना है, यानी 15 दिनों में जिले में धान की रोपनी संपन्न हो जाना है. जिले के धनहर क्षेत्र हलसी में सबसे अधिक आठ हजार एकड़ में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया है. इसमें अब तक एक हजार एकड़ में धान की रोपनी किया गया है. चानन में पांच हजार एकड़ में 825 एकड़ में धान की रोपनी की गयी है.
रामगढ़ चौक में सात हजार एकड़ में से 11 सौ एकड़ में धान की रोपनी किया गया है. सूर्यगढ़ा के 9 हजार एकड़ में से 13 सौ एकड़ में धान की रोपनी हुआ है. इस तरह लखीसराय में 4 हजार एकड़ में से 785 एकड़ में रोपनी हो पायी है. जिले के इन पांच प्रखंड में 15 से 16 प्रतिशत ही धान की रोपनी किया गया है.
50 प्रतिशत मक्का की खेती में लक्ष्य प्राप्त
पिपरिया एवं बड़हिया के अलावा लखीसराय प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश तौर पर मक्का की खेती की जाती है, लेकिन मक्का इन क्षेत्रों में से 50 से 60 प्रतिशत मक्का की खेती हो पाया है. इसका मूल वजह है कि पिछले बार मक्का में दाना नहीं आने के कारण किसानों को जबर्दस्त झटका लगा. इस बार बड़हिया में 21 सौ एकड़ की लक्ष्य में 12 सौ एकड़ में मक्का लगाया गया है. इसी तरह पिपरिया एवं लखीसराय में दो-दो हजार एकड़ के लक्ष्य में 895 एवं 735 एकड़ में मक्का की खेती हो पायी है.
सब्जी के खेती में 90 फीसदी तक है लक्ष्य प्राप्त
खरीफ सब्जियों में जिले के किसान 90 प्रतिशत तक लक्ष्य प्राप्त किया है. नकद फसल कहे जाने वाला टमाटर, मूली, मिर्च में बड़हिया, पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा हमेशा आगे रहा है. इस बार भी लाल टमाटर, हरी मिर्च एवं मूली की खेती जमकर की गयी है. सब्जी में कुल 3 सौ एकड़ में 270 एकड़ में इस बार सब्जी की खेती किया गया है. इसमें बड़हिया 60 में 55 एकड़, सूर्यगढ़ा 90 में 75 एकड़ एवं लखीसराय 45 में 35 एकड़ में सब्जी की खेती किया गया है.
बोले डीइओ
जिला कृषि पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि लखीसराय के लगभग सभी प्रखंड में धान की रोपनी का लगभग लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा. बारिश भी अच्छी हो रही है. बारिश होती रही तो लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन