लखीसराय जंगल में महिला की गला रेत कर हत्या, पति है जेल में बंद

Updated at : 03 Sep 2018 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय जंगल में महिला की गला रेत कर हत्या, पति है जेल में बंद

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाने के राजघाट कोल इलाके में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. महिला के सिर के पास जमीन पर काफी खून बिखरा हुआ है. सोमवार की सुबह जंगल गए लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाने के राजघाट कोल इलाके में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. महिला के सिर के पास जमीन पर काफी खून बिखरा हुआ है. सोमवार की सुबह जंगल गए लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची. मृतक महिला की पहचान कानीमोह निवासी शिकारी कोड़ा की पुत्री बसंती कुमारी के रूप में की गयी है. वह कजरा थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी उमेश पासवान की पत्नी थी.

लखीसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय महिला के पति उमेश पासवान एक आपराधिक मामले में वर्तमान में जेल में बंद हैं. वह संजय साव हत्याकांड का अभियुक्त और रंगदारी के एक मामले में कजरा थाने में नामजद है. उन्होंने बताया कि हत्या का कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन