मां बाला त्रिपुर सुंदरी के दर्शन से मिलता है सुख

लखीसराय : शारदीय नवरात्रा को लेकर प्रसिद्ध जागृति पीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजावट व व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 21 सितंबर को विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की जायेगी. इस मंदिर की स्थापना पालवंश के समय पंडित सह तांत्रिक श्रीधर ओझा […]
लखीसराय : शारदीय नवरात्रा को लेकर प्रसिद्ध जागृति पीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजावट व व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 21 सितंबर को विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की जायेगी. इस मंदिर की स्थापना पालवंश के समय पंडित सह तांत्रिक श्रीधर ओझा जी द्वारा माता के दर्शन एवं आशीर्वाद से किया था.
ज्ञात हो कि कश्मीर के वैष्णो देवी की स्थापना श्रीधर ओझा जी द्वारा ही किया गया था़. वहां भी मंदिर के नीचे बरही गांव है जो शोध का विषय है. यह मंदिर भागलपुर-पटना के मध्य सड़क व रेल मार्ग पर गंगा व हरूहर नदियों से चारों ओर घिरे कल कल पानी के बीच प्राकृतिक हरियाली की गोद में लखीसराय जिला के बड़हिया में विराजमान है़ इस मंदिर की 156 फीट ऊंची संगमरमरी रूप भी लोगों के मन को बहुत भाता है. जिसके दर्शन के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इसके अलावा शारदीय एवं वासंतिक नवरात्रा में नौ दिन राज्य के कोने-कोने से एवं दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिये आते हैं.
जिनके द्वारा माता के जयकारा से बड़हिया शक्तिपीठ धाम गुंजते रहता है. इस मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पांच पिडिंयों की पूजा अर्चना एवं दर्शन किया जाता है. पंडित श्रीधर ओझा जी ने माता के आदेश से बालू, मिट्टी की चार पिंडियां बनायी थी. जिनमें पहला मां बाला त्रिपुर सुंदरी, दूसरा माता महाकाली, तीसरा माता महालक्ष्मी एवं चौथा माता महासरस्वती की पिंडियां बनायी और प्राण प्रतिष्ठा देकर स्थापित कर दी. जिसके बाद मां के आशीर्वाद से श्रीधर ओझा जी ने जलसमाधि ले ली. बाद में माता के श्रद्धालुओं ने भक्त श्री ओझा जी का के लिए भी पांचवीं पिंडी बना कर एक कोने में स्थापित कर दिया. जिस वजह से वर्तमान समय में इस मंदिर में पांच पिडिंयों की पूजा अर्चना होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




